हिन्दी कहानी में मानवीयता से संपृक्त लेखन के लिये उल्लेखनीय कथाकारों में एक अग्रणी नाम है ’श्री द्विजेन्द्र नाथ मिश्र निर्गुण’ । निर्गुण जी ने हिन्दी कहानी को एक विशिष्ट भाव-प्रवणता और सम्मोहक अनुभूति का गौरव दिया है । सारिका के १६-३१ अक्टूबर के अंक में प्रकाशित ’निर्गुण’ जी के महत्वपूर्ण साक्षात्कार (कमल गुप्त/पुष्पा अवस्थी [...]